Advertisement
स्वास्थ्य

बरसात के मौसम में करें इन 5 चीजों का सेवन, मिलेगा ये फायदा

ताज़ाख़बर36गढ़:- भारत में हर जगह पर मानसून दस्तक दे चुका है। पहली बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं लोगों के दिलों में एक खुशी की लहर दौड़ जाती है।   लेकिन बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। बदलते मौसम में वायरल, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां बहुत जल्दी लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। ऐसे में अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

बरसात के मौसम में इन चीजों का सेवन करें:

 सूप:
ज्यादातर लोग बरसात के मौसम में जमकर चाट-पकौड़े खाते हैं। इससे सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। बरसात में चाट-पकौड़ों के बजाए सूप पीने की आदत डाल लें। सूप में भरपूर मात्रा में न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। साथ ही ये आसानी से पच भी जाता है।

2. उबली हुई सब्जियां
बरसात के मैसम में उबली हुई सब्जियां ही खाएं। सब्जियों को हल्का उबाल कर खाने से इसके सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणु खत्म हो जाते हैं। उबली हुई ब्रोकली, मशरूम, गाजर और टमाटर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

3.स्मूदीज
बरसात में जूस के बजाए स्मूदीज का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।  ताजा फल और सब्जी से बनी स्मूदीज ज्यादा हेल्दी होती है। इससे सेहत को कई तरह से लाभ होता है।

4. पत्तेदार सब्जी ना खाएं
बरसात के मौसम में पत्तेदार सब्जी जैसे पालक, गोभी, पत्ता गोभी, खाने से बचें। इसके बजाए खीरा, संतरा, आम और टमाटर का खाने में ज्यादा उपयोग करें।

5. ड्राइ फ्रूट्स

बरसात के मौसम में ड्राइ फ्रूट्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करें। ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। शरीर मे ताकत होने से बीमारियों से बचाव भी रहता है।

error: Content is protected !!