Homeबिलासपुरनगर निगम बिलासपुर चुनाव: वार्ड क्रमांक 5 की प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू...

नगर निगम बिलासपुर चुनाव: वार्ड क्रमांक 5 की प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट…प्रदेश की भूपेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां…

नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 5 की कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मतदाताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं। जनसंपर्क के दौरान कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।

कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि उन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाकर महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने भूपेश बघेल को सफल मुख्यमंत्री बताते उन्हें मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जब तिफरा नगर पालिका थी, तब यहां के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया था। यहां भाजपा की सरकार बनाई गई थी, लेकिन पांच साल में भाजपा की नगरीय सरकार ने लोगों को सिर्फ समस्याएं ही परोसी हैं। सुविधा के नाम पर कुछेक जगह सीसी रोड बनाए गए हैं। निर्माण कार्य की आड़ में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री साहू ने कहा कि वार्ड क्रमांक 5 को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है, लेकिन यह तभी संभव है, जब उन्हें जिताकर नगर निगम में पहुंचाया जाए। उनके साथ उनके प्रति लक्ष्मीनाथ साहू भी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि उन्हें चुनाव जिताते हैं तो पांच साल तक उनके पूछे बगैर कोई काम नहीं किया जाएगा। यहां के नागरिक जो कहेंगे, वही काम स्वीकृत कराने के लिए फाइल चलवाई जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts