Monday, February 2, 2026
Homeअन्यनिर्भया मामला: डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ी,...

निर्भया मामला: डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ी, जेल अधिकारियों ने एक बार फिर किया फांसी घर का निरीक्षण…

निर्भया के दोषियों के नए डेथ वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को जेल अधिकारियों ने एक बार फिर फांसी घर का निरीक्षण किया। परिसर का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी फांसी घर का मुआयना करेंगे और अगर किसी भी तरह की मरम्मत की आवश्यकता होगी तो उसे किया जाएगा।

उधर जेल संख्या तीन के जेल अधीक्षक कार्यालय में दोषियों के परिजनों को डेथ वारंट जारी होने की औपचारिक जानकारी देने की तैयारी की जा रही थी। जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक दो दिन में दोषियों के परिवार वालों को दोषियों से अंतिम मुलाकात की तारीख बताई जाएगी। इसको लेकर जेल अधिकारी दोषियों से बातचीत कर रहे हैं। उनके बताए दिन के अनुसार ही वह तारीख तय की जाएगी।

जब तक अंतिम तारीख तय नहीं होती है दोषी अन्य दिनों की तरह एक सप्ताह में दो दिन अपने परिवार वालों से मिल पाएंगे। इससे पहले निर्भया के दोषियों के लिए दो बार डेथ वारंट जारी हो चुका है। दोनों ही डेथ वारंट के दौरान दोषियों की अपने परिवार वालों से सामान्य मुलाकात होती रही है।

डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ी
जेल सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक दोषियों ने यह मान लिया है कि उन्हें फांसी जरूर होगी। ऐसे में वह अपने सेल में ही चुपचाप बैठे रहते हैं। लेकिन विनय अपने सेल में चहलकदमी करता रहता है। जेल प्रशासन की ओर से दोषियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी में उनकी हर हरकत को गौर से देखा जा रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights