Advertisement
अन्य

आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है स्मार्टफोन का टूटा हुआ स्क्रीन गार्ड, जानिए कैसे..?

स्क्रीन गार्ड शायद स्मार्टफोन का वो हिस्सा होता है जिसके टूट जाने की गुंजाइश सबसे ज्यादा होती है और फिर भी लोग उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। पर ये बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। जानिए कैसे…

1. जितने ज्यादा समय तक टूटा हुआ स्क्रीन गार्ड आपके फोन में रहेगा उतना ही ज्यादा टच स्क्रीन को नुकसान पहुंचेगा।

2. हमें पता भी नहीं चलता और हमारे हाथों में स्क्रीन गार्ड के टुकड़े चुभ जाते हैं। ऐसे में मुसीबत न बढ़े इसलिए टूटे हुए स्क्रीन गार्ड को पहले ही बदलवा लें।

3. स्मार्टफोन में हाई-डेफिनेशन स्क्रीन होती है। अगर स्क्रीन गार्ड टूटा है तो इसका असर हमारे देखने के एक्सपीरियंस पर भी पड़ता है। मसलन अगर आपका स्क्रीन गार्ड कई जगह से टूटा है तो आंखों पर भी इसका असर पड़ेगा।

4. अगर आप गाड़ी चलाती हैं और अक्सर स्मार्टफोन में ही रास्ता देखती हैं तो टूटे स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल खराब हो सकता है। मैप आदि में टूटी हुई स्क्रीन के कारण हो सकता है आप साफ न देख पाएं और ऐसे में रास्ता भटक जाएं।

5. स्क्रीन प्रोटेक्टर का काम होता है स्क्रीन की सुरक्षा करना। अगर फोन गिरता है तो उसे बचाना। अगर फोन इतनी जोर से गिरा है कि स्क्रीन गार्ड टूट गया है तो फिर ये सोचिए कि अगली बार गिरेगा तो स्क्रीन भी टूट सकती है।

error: Content is protected !!