Monday, February 2, 2026
Homeअन्यदेश का सबसे बड़ा बैंक इन खाता धारकों को दे रहा 2...

देश का सबसे बड़ा बैंक इन खाता धारकों को दे रहा 2 लाख तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर, पता कीजिये ! क्या आप इनमें शामिल हैं?

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के पास इंश्योरेंस कवर का होना बहुत जरूरी है। इससे पॉलिसीहोल्डर के साथ किसी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने पर उसके आश्रितों को इंश्योरेंस कंपनी से एक अच्छी-खासी रकम मिल जाती है जो उस समय बहुत आवश्यक होती है।

लेकिन बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होगी कि जनधन खाताधारकों को रुपे कार्ड रखने पर दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने इस संबंध में जनधन खाताधारकों को सूचित भी किया है। इस बात की जानकारी देते हुए एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है कि यह सफलता की राह पर चलने का वक्त है। एसबीआई रुपे पे जनधन कार्ड के लिए आज ही अप्लाई करिए।

It’s time to put yourself on the road to success. Apply for SBI RuPay Jandhan card today.#Jandhan #RuPayCard #SBICard #Success pic.twitter.com/frV4AgHgk2

— State Bank of India (@TheOfficialSBI) February 6, 2021

क्या खास है इस जनधन कार्ड में

इस कार्ड के साथ दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है। दो लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर पाने के लिए 90 दिन के भीतर अपने कार्ड को स्वैप कीजिए।

पीएम जनधन योजना को भी जान लें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में 28 अगस्त, 2014 को इस योजना की शुरूआत की थी। वित्तीय समावेशन के लक्ष्य के साथ इस योजना को शुरू किया गया था। योजना का उद्देश्य देश के हर परिवार को बैंकिंग के साथ-साथ इंश्योरेंस, क्रेडिट और पेंशन सेवाओं से जोड़ने की है। योजना के तहत जनधन खाताधारकों को किसी तरह का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का झंझट नहीं होता है। साथ ही खाते में जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights