Monday, February 2, 2026
Homeस्वास्थ्यमहाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों में कोरोना के कहर ने बढ़ा दी...

महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों में कोरोना के कहर ने बढ़ा दी है भारत की टेंशन, जानें छत्तीसगढ़ सहित कहां-कितने केस…

देश के पांच राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने भारत की टेंशन एक बार फिर से बढ़ा दी है। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 1,43,127 है, जिसमें से 75.87 फीसदी केवल दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, सुबह आठ बजे तक 13,993 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,77,387 हो गई। देश में करीब 22 दिनों के बाद रोजाना संक्रमण के इतने अधिक नए मामले आए हैं। इससे पहले, 29 जनवरी को 18,855 मामले आए थे। 24 घंटों में 101 और लोगों की मौत से महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,212 हो गई। 101 मौतों में से 44 महाराष्ट्र से, 15 केरल से और आठ पंजाब से हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोराना वायरस संक्रमण की कड़ी तोड़ने और इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए बचाव के उचित उपायों को अपनाए जाने की जरूरत है।

18 प्रदेशों में कोई मौत नहीं :

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 18 प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव हैं।

कोरोना से ठीक होने की दर 97.27 फीसदी:

देश में अब तक 1,06,78,048 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.27 प्रतिशत है, जबकि कोरोना मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।

कोरोना जांच 21 करोड़ के पार:

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 19 फरवरी तक 21,02,61,480 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,86,618 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक मामले वाले राज्य
संख्या

महाराष्ट्र 6,112
केरल 4505
तमिलनाडु 448
कर्नाटक 386
पंजाब 383
मध्य प्रदेश 297
छत्तीसगढ़ 259

सर्वाधिक इलाजरत मरीजों वाले राज्य

केरल 60,087
महाराष्ट्र 45,956
कर्नाटक 5,901
पश्चिम बंगाल 3,625
छत्तीसगढ़ 3,039
पंजाब 2,803
मध्य प्रदेश 1,954

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights