Advertisement
पुलिसबिलासपुर

बिलासपुर: पुलिस की अच्छी पहल 500 से अधिक लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल ढूंढकर लोगों को लौटाया…

बिलासपुर। पुलिस के द्वारा विगत कुछ माह में चाहे वह कोरोना महामारी पर जागरूकता अभियान ,साइबर अपराध के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, सामुदायिक पुलिस पर अभियान, महिलाओ पर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली रक्षा टीम के द्वारा चलाया गया अभियान, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया अभियान, विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया गया अभियान सहित विभिन्न अभियान चलाकर बिलासपुर वासियों को जागरूक करने अपराध पर नियंत्रण रखने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु चलाया गया अभियान ही क्यों ना हो सभी अभियान पर बिलासपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक संचालित किया था।

बिलासपुर पुलिस कप्तान दीपक झा के द्वारा वर्ष 2021 में सभी खोए हुए मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी से अवगत होने पर उन्होंने इतनी संख्या में खोए हुए मोबाइल को खोजने हेतु एक अभियान चलाकर उन्हें वापस लाकर बिलासपुर वासियों को सौंपने हेतु बिलासपुर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप बिलासपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस तहसील रोहित झा ,साइबर सेल नोडल अधिकारी निमेष बरैया को निर्देशित किया।

बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा साइबर सेल निरीक्षक कलीम खान प्रदीप आर्या उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक मनोज नायक उपनिरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर गुम हुए मोबाइल को बिलासपुर वासियों को सौंपने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इस विशेष टीम में आरक्षक मुकेश वर्मा, सतीश, नवीन एक्का, दीपक यादव, राकेश बंजारे, सोनू पाल ,तदबीर पोर्ते, धर्मेंद्र साहू संतोष यादव ईश्वरी कश्यप विकास कुमार, मनीष सिंह को शामिल किया गया। विशेष टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर विगत 60 दिनों में सफलतापूर्वक अभियान अर्पण एक उम्मीद को संचालित कर 400 से अधिक लोगों के मोबाइल को खोज निकाला

बिलासपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में वर्ष 2021मे बिलासपुर वासियों की गुम हुए मोबाइल की रिपोर्ट के आधार पर उसे खोजने हेतु एक अभियान अर्पण एक उम्मीद चलाकर विगत 60 दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से सर्च कर साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर 400 से अधिक मोबाइल को प्राप्त कर बिलासपुर वासियों को एक विशेष अभियान अर्पण एक उम्मीद…चलाकर आज लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के मुख्य आतिथ्य में मोबाइल धारकों सौपा गया।

error: Content is protected !!