Advertisement
छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पुनिया का ‌‌‌‌‌भाजपा पर तंज, कहा- अंतर्कलह हावी, अध्यक्ष बदलने से कोई काम नहीं चलेगा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भारतीय जनता पार्टी और अध्यक्ष बदले जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतर्कलह खुलकर दिख रही है। कलह और कितना बढ़ेगा। केवल अध्यक्ष बदलने से कोई काम नहीं चलेगा। 4 साल में 4 अध्यक्ष बदल रहे हैं तो संगठन की क्या स्थिति है यह समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में तालमेल है, इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। उपचुनाव और निकाय चुनाव भी जाते हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीएल पुनिया ने कहा कि वो घर बैठकर चुनाव जीतना चाहते हैं तो गलत फहमी में न रहें। वे जब-जब हारे हैं तब-तब अपना प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। यहां कांग्रेस में 100% तालमेल है। संगठन में एकता दिखती है। प्रदेश के सभी उप चुनाव हमने जीते, पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में एकतरफा जीत हासिल हुई। भूपेश बघेल सरकार प्रदेश में बेहतर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी पर भाजपा किसी तरह के लांछन और आक्षेप लगाने की कोशिश न करें।

कांग्रेस में बदलाव पर कहा -कोई संभावना नहीं

भाजपा की तरह कांग्रेस के प्रदेश संगठन में बदलाव पर पीएल पुनिया ने कहा कि वो अपना अध्यक्ष बदलते रहे। हमारे यहां ऐसा नहीं है। और न ही कोई संभावना है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित संगठन के पदाधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं। रायपुर दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में कांग्रेस की पदयात्राएं चल रही है। 15 अगस्त को रायपुर में बड़ा कार्यक्रम है। कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। कांग्रेस संगठन सहित विभिन्न मसलों पर भी चर्चा होगी।

error: Content is protected !!