Thursday, January 16, 2025
Homeक्राइमबिलासपुर: गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों ने दो भाइयों पर...

बिलासपुर: गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों ने दो भाइयों पर किया फावड़ा-चाकू से हमला, एक की मौत…

बिलासपुर। दशहरा की रात गाली-गलौज कर रहे पड़ोसियों को दो भाइयों ने मना किया। इससे नाराज पड़ोसियों ने दोनों को कमरे में बंद कर के फावड़े और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई घायल है। सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज किया।

ग्राम नगपुरा के रहने वाले करन कुमार रात्रे पांच अक्टूबर की रात 7.30 बजे अपने छोटे भाई कमलेश रात्रे के साथ रावण दहन देखने बान्नक चौक सिरगिट्टी गए थे। वहां से रात 11 बजे घर लौट रहे थे। उनके घर के पास विनोद डहरिया शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। कमलेश ने उसे गाली देने से मना किया। इस बात पर विनोद विवाद करने लगा। उसी समय विनोद के स्वजन सुरेश डहरिया और उसकी पत्नी रानी डहरिया, गंगा डहरिया, अमन डहरिया भी आ गए। वे सभी करन व कमलेश के साथ मारपीट की। दोनों भाइयों को खिंचते हुए अपने घर के अंदर ले गए।

एक कमरे में बंद कर करन और कमलेश की जमकर पिटाई की। उन्होंने फावड़े और चाकू से करन व कमलेश पर हमला कर दिया। इससे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद करन ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमलेश के साथ बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद स्वजन ने कमलेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डाक्टर ने घायल को सिम्स रेफर किया। स्वजन ने घायल को सिम्स लेकर पहुंचे। सिम्स के डाक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस जांच करने सिम्स पहुंची। स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुरेश डहरिया, उसकी पत्नी रानी डहरिया, विनोद डहरिया, अमन डहरिया और गंगा डहरिया के खिलाफ हत्या के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस जांच करने सिम्स पहुंची। स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुरेश डहरिया, उसकी पत्नी रानी डहरिया, विनोद डहरिया, अमन डहरिया और गंगा डहरिया के खिलाफ हत्या के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!