Homeबिलासपुरटाउन हाल के पीछे सामान्य सभा के लिए बनेगा ऑडिटोरियम, मेयर यादव...

टाउन हाल के पीछे सामान्य सभा के लिए बनेगा ऑडिटोरियम, मेयर यादव ने जोन कमिश्नर शुक्ला को इस्टीमेट बनाने दिए निर्देश…

बिलासपुर। टाउन हाल के पीछे स्थित जनपद पंचायत बिल्हा की जमीन पर नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित करने के लिए आलीशान ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। मेयर रामशरण यादव, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह व एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर मौके का निरीक्षण किया। मेयर ने जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला को जमीन की नापजोख कर इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं।

नगर पालिक निगम की सामान्य सभा के लिए टाउन हाल का निर्माण किया गया था। उस समय नगर पालिक निगम में 55 वार्ड थे 15 ग्राम पंचायत, दो नगर पंचायत व एक नगर पालिका को निगम में शामिल कर वार्डों का परिसीमन किया गया। क्ष्ोत्र बढ़ने के साथ ही अब निगम में 70 वार्ड हो गए हैं। सामान्य सभा आयोजित करने के लिए अब टाउन हाल छोटा पड़ रहा है। यही वजह है कि सामान्य सभा स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है। महापौर यादव ने निगम की सामान्य सभा के लिए जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह से चर्चा की।

बिल्हा जनपद के जनप्रतिनिधियों से सहमति मिलने के बाद मेयर यादव मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ जनपद उपाध्यक्ष सिंह के अलावा जोन कमिश्नर शुक्ला भी थे। उन्होंने जमीन का जायजा लेते हुए जोन कमिश्नर को जल्द ही जमीन की नापजोख करने कहा। जनपद पंचायत बिल्हा को इस जमीन के बदले किसी और स्थान पर जमीन दी जाएगी। भव्य ऑडिटोरियम बनने के बाद वहीं सामान्य सभा आयोजित की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts