Advertisement
हादसा

VIDEO: महिला नेत्री जागेश्वरी वर्मा और कांग्रेस नेता घनश्याम घायल, स्कार्पियो-बस में हुई जबरदस्त टक्कर…देखें वीडियो

स्कार्पियो सवार जिला पंचायत की सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा गंभीर रूप घायल बताए जा रहे

पथरिया से सरंगाव के बीच जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा के स्कार्पियों को तेज रफ्तार बस के चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य व उनके पति के साथ ही ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है। घायलों को अपोलो में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बस चालक की जानकारी जुटाई है।

पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। शुक्रवार की दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा भी थे। उनकी स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी।

इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए। टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल जिला पंचायत सदस्य और उनके पति को वाहन से किसी तरह निकाला। वहीं, ड्रावइर वाहन में ही फंस गया था।

लोगों ने मशक्कत के बाद ड्राइवर को भी स्कार्पियो से निकाल लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल सरगांव स्थित अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो रेफर कर दिया है। सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि घायल जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा को अंदरूनी चोटे आई है। वहीं, उनके पति भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर विक्की दो दिन पहले ही उनके यहां काम करने आया था। फिलहाल ड्राइवर की जानकारी जुटाई गई है।

error: Content is protected !!