Monday, March 9, 2026
Homeआस्थाबुजुर्ग हमारे वटवृक्ष स्नेह की छांव, अनुभव का खजाना हैं – रंजना...

बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष स्नेह की छांव, अनुभव का खजाना हैं – रंजना अग्रवाल, फैंसी ड्रेस से दिया पर्यावरण व टेक्नोलॉजी का संदेश…

बिलासपुर। अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के अंतर्गत मंगलवार को अग्रवाल महिला समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जूनियर लाइन स्थित अग्रसेन भवन में किया गया। इस आयोजन में जहां 100 से अधिक वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया, वहीं महिलाओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज और देश को महत्वपूर्ण संदेश भी दिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को सम्मान देना और नई पीढ़ी तक संस्कृति, परंपरा तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुँचाना रहा।


हौजी और लकी गेम से खिली मुस्कान

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान के साथ हुई। महिला समिति की ओर से 100 से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को शाल, श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके लिए हौजी और लकी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम वरिष्ठजनों के जीवन में न सिर्फ आनंद भरते हैं बल्कि वे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनते हैं।


गूगल नहीं, बुजुर्गों से सीखें

समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा –
“बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष हैं। वे स्नेह की छांव, अनुभव का खजाना और संस्मरणों की पूंजी हैं। हर चीज गूगल में नहीं मिलती, कुछ बातें सिर्फ बुजुर्गों के अनुभव से ही सीखी जा सकती हैं। हमें उनके साथ समय बिताना चाहिए, उनसे सीखना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को तकनीक का लाभ अवश्य लेना चाहिए, लेकिन परंपरा और संस्कारों का पालन भी उतना ही जरूरी है।


फैंसी ड्रेस में समाज और संस्कृति का संदेश

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महिलाओं ने अलग-अलग वेशभूषाओं और पात्रों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए।

  • रुचिका अग्रवाल ने विकसित भारत का चित्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि समाज व परिवार में परंपरा और आधुनिकता को साथ लेकर चलना ही वास्तविक प्रगति है।
  • स्तुति अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रस्तुति दी और वनों की कटाई रोकने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
  • पायल लाठ ने शकुनी मामा का रूप धरकर बताया कि आज भी समाज में नफरत और ईर्ष्या फैलाने वाले लोग मौजूद हैं। यदि इन्हें समय रहते नहीं रोका गया, तो समाज फिर से महाभारत जैसी स्थिति का सामना कर सकता है।

इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि सोचने पर भी मजबूर किया।


आयोजन में सक्रिय रहीं महिलाएं

समारोह को सफल बनाने में महिला समिति की बड़ी टीम ने दिन-रात मेहनत की। आयोजन में शशि अमर अग्रवाल, विद्या केडिया, सीता सौंथलिया, कविता जाजोदिया, चित्रा जाजोदिया, रंजू सराफ, अमिता खेड़िया, कविता बुधिया, अनुराधा बजाज, उमा छापरिया, मधु अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल समेत कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

फैंसी ड्रेस आयोजन में शोभा प्रमिल अग्रवाल, सरोज हनुमान अग्रवाल, नूतन खेड़िया, सुनीता आशीष अग्रवाल, अनुराधा खेड़िया, रीता जय अग्रवाल, किरण सुल्तानिया, कुसुम बृजमोहन अग्रवाल, देवकी अग्रवाल, निशा मनीष अग्रवाल, निशा मुकेश अग्रवाल की भूमिका भी सराहनीय रही।


“एक दूजे के लिए”

अग्रसेन जयंती के अंतर्गत 11 सितंबर को होटल लोटस में अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा “एक दूजे के लिए” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।

नवयुवक समिति ने समाज के युवाओं को एकजुट करने के लिए लूडो, कैरम और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। इसमें समाज के विभिन्न आयु वर्ग के महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह को सफल बनाने में सुनील सौंथलिया, ओम मोदी, अनिल अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, नितिन बेरीवाल, सौरभ अग्रवाल, महेश गुप्ता, अन्नय बजाज, कपिल जाजोदिया, मोनिल निशानियां समेत नवयुवक मंडली के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अथक प्रयास किया।


समाज में नई ऊर्जा और एकता का संचार

समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल और सचिव वंदना जाजोदिया ने बताया कि ऐसे आयोजन न सिर्फ वरिष्ठजनों का सम्मान करते हैं, बल्कि समाज की महिलाओं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी करते हैं। वरिष्ठ महिलाएं अपने जीवन के अनुभव साझा करती हैं और युवा उनसे प्रेरणा लेकर समाज और परिवार के दायित्वों को समझते हैं।

अंत में, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने महिला समिति को बधाई देते हुए कहा कि अग्रसेन जयंती के ये कार्यक्रम समाज की एकता और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights