Friday, April 17, 2026
Homeक्राइमNH पर घेराबंदी कर पुलिस का बड़ा एक्शन: 245 किलो गांजा जब्त,...

NH पर घेराबंदी कर पुलिस का बड़ा एक्शन: 245 किलो गांजा जब्त, MP ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार; करोड़ों की पकड़ी गई खेप…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतनपुर थाना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो गांजा को कार के जरिए मध्यप्रदेश ले जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा (क्रमांक CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराया गया। इसके बाद टीम ने तत्काल घेराबंदी की योजना बनाई।

पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक भेड़ीमुड़ा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में छिपाकर रखे गए 245 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights