Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: प्यार में धोखा खाई महिला की चेतावनी...7 दिन में आरोपी पति...

बिलासपुर: प्यार में धोखा खाई महिला की चेतावनी…7 दिन में आरोपी पति नहीं पकड़ा गया तो कर लूंगी आत्मदाह…

बिलासपुर। फेसबुक पर पहले युवती का आरक्षक से परिचय हुआ। फिर प्यार और शादी। कुछ दिनों बाद ससुराल वाले महिला को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने लगे। शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर भी हुई, पर गिरफ्तारी नहीं हुई। कुछ लोगों को अग्रिम जमानत मिलने के बाद अब पति समेत अन्य लोग महिला को रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पति और एक अन्य को 7 दिन में गिरफ्तार नहीं करने पर महिला ने एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

https://twitter.com/36Taza/status/1152956981734285318?s=19

सीपत थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय एक महिला के अनुसार फेसबुक के माध्यम से उसका परिचय सीपत थाने में पदस्थ आरक्षक सुरजीत सिंह जायसी से हुआ। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और दोनों एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद पति सुरजीत सिंह और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के प्रताड़ित करने लगे। आखिरकार तंग आकर महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद महिला थाने में आरोपी पति सुरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, सास सुलोचना जायसी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए जिला कोर्ट में आवेदन लगाया, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी पति सुरजीत और रघुवीर का आवेदन खारिज कर दिया। अन्य को अग्रिम जमानत दे दी गई। महिला का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद 17 जुलाई 2019 की शाम करीब 4 बजे वह सरकंडा पुल के पास थी। इसी बीच कार क्रमांक सीजी 10 एलए 2522 में सवार होकर आरोपी पति सुरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, सास सुलोचना जायसी, देवर साहिल जायसी और दो-तीन अन्य लोग आए और उसे रोककर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। आरोप है कि सास सुलोचना जायसी ने उसे धमकाते हुए कहा कि उन्हें दो मिनट में जमानत मिल गई है। अगर वह केस वापस नहीं लेती है तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

महिला थाना पर शह देने का आरोप

महिला के अनुसार 17 जुलाई की घटना के बाद वह महिला थाने गई और आपबीती बताई। आरोप है कि महिला थाने की पुलिस कर्मी ने उससे कहा कि यदि उकसाओगे तो यही होगा। महिला का आरोप है कि पुलिस विभाग का होने के कारण उसके पति को महिला थाने की भी शह मिल रही है।

कलेक्टर और एसपी तक पहुंचा मामला

महिला सोमवार को कलेक्टोरेट आई थी। उसने कलेक्टर और एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उसने कहा है कि फरार दोनों आरोपी सुरजीत सिंह और रघुवीर सिंह की गिरफ्तारी सात दिनों में नहीं होती है तो वह एसपी कार्यालय आकर मिट्‌टीतेल डालकर आत्मदाह कर लेगी, जिसकी जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights