Advertisement
बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बिलासपुर में…शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों होगें शामिल…

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 सितंबर को बिलासपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सात सितंबर पूर्वाह्न 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस ग्राउंड रायपुर से प्रस्थान कर- 11.30 बजे कालेज ग्राउंड तखतपुर पहुंचेंगे। वे यहां- 11.30 से दोपहर -12.15 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे कालेज ग्राउंड तखतपुर से प्रस्थान कर -12.30 बजे एस ई सी एल हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे। वे 12.45 से 2 बजे तक खेल परिसर सरकंडा में लोकार्पण और अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।श्री बघेल 2 बजे सरकंडा से प्रस्थान कर 2.10 बजे कृषि महाविद्यालय कोनी आएंगे। यहां 2.10 से 3 बजे तक नवीन भवन का लोकार्पण और कृषकों से परिचर्चा करेंगे। उनका 3 से 3.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे 3.30 बजे कृषि महाविद्यालय कोनी से रवाना होंगे और 3.40 बजे छत्तीसगढ़ भवन आएंगे। शाम 4.50 बजे छत्तीसगढ़ भवन से प्रस्थान कर 5 बजे सत्यम चौक बिलासपुर आएंगे। वे यहां शहीद स्वर्गीय विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 6 बजे ए एस फ़नसिटी सिरगिट्टी पहुंचेंगे। शाम 6 बजे से 7 बजे तक सिरगिट्टी में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 7.05 बजे सिरगिट्टी से प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे।

error: Content is protected !!