Homeअन्यबेनामी संपत्ति की जानकारी देने पर मिलेंगे 1 करोड़

बेनामी संपत्ति की जानकारी देने पर मिलेंगे 1 करोड़

बेनामी संपत्ति की जानकारी देने पर मिलेंगे 1 करोड़

केंद्र सरकार उन मुखबिरों को 1 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की तैयारी में है, जो उसे बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ खुफिया जानकारी देंगे। अगले महीने सरकार इस पहल का औपचारिक ऐलान कर सकती है।

सरकार मुखबिर को कम से कम 15 लाख और ज्यादा से ज्यादा 1 करोड़ रुपये देगी। बेनामी संपत्ति की जानकारी सटीक होनी चाहिए और मुखबिर की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पिछले साल सरकार जो बेनामी संपत्ति कानून लाई थी, उसमें इस तरह के प्रावधान नहीं थे। हालांकि इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय, डीआरआई इस तरह की खुफिया जानकारी देने वालों को इनाम देते रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी राशि पहली बार दी जा रही है।

बेनामी संपत्ति रखने वालों का पता लगाना टैक्स अधिकारियों और प्रशासन के लिए काफी मुश्किल काम होता है। अभी ये प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास है। मुमकिन है कि अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते में इसका ऐलान किया जाए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts