Sunday, February 22, 2026
Homeअन्यबाबा फलाहारी के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण, अब कभी भी...

बाबा फलाहारी के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण, अब कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

बाबा फलाहारी के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण, अब कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

बाबा फलाहारी के कमरे से मिले महिलाओं के आभूषण, अब कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
रेप के आरोपों से घिरे राजस्थान के ख्यातनाम संतों में शुमार बाबा फलाहारी महाराज पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.

रेप केस की जांच में जुटी पुलिस की शुक्रवार तक की पड़ताल और हाथ लगे सबूतों के आधार पर अब बाबा का बच निकलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है. बिलासपुर की 21 वर्षीय युवती से रेप के आरोपों की जांच और मौका तस्दीक के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं.

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती ने आश्रम के जिस कमरे में रेप का आरोप लगाया है वहां से महिलाओं के आभूषण बरामद हुए हैं. यह वही कमरा है जहां बाबा रहता था. यहां से पायजेब, अंगूठी आदि गहनों का मिलना संदेहास्पद है और युवती की तस्दीक के अनुसार उसका कुछ सामान भी वहां से बरामद किया गया है. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि फिलाहाल नहीं हो सकी है.

कथित रेप वाले कमरे से पुलिस ने एक लैपटॉप और कुछ सीडियां भी जब्त की हैं. पुलिस के अनुसार लैपटॉप और सीडियों की जांच की जा रही है. साथ ही आश्रम के सीसीटीवी पैनल की हार्ड डिस्क से भी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

गिरफ्तारी के डर से खुद को गंभीर और बोलने तक में असमर्थ बताने वाले फलाहारी बाबा का बीमारी वाला झूठ सामने आ गया है. निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बयान जारी कर बाबा की तबियत सामान्य बताई है और अस्पताल से छुट्‌टी देने की हालत में बताया है. इसी बीच शुक्रवार को बाबा को आईसीयू से सामान्य वार्ड में भी शिफ्ट कर दिया गया है. बाबा की जांच करने वाले डॉक्टर पंकज शर्मा ने बताया है क बाबा अब पूरी तरह स्वस्थ है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights