Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़झारसुगुड़ा-राउरकेला रेल खंडों में कार्य होने से ट्रेनें रद

झारसुगुड़ा-राउरकेला रेल खंडों में कार्य होने से ट्रेनें रद

रायपुर। झारसुगुड़ा-राउरकेला रेल खंडों के बीच में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते 31 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आवश्यक रखरखाव कार्य होगा। इसमें प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को टाटा, बिलासपुर से छूटने वाली टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर रद रहेगी। इसके अलावा 31 अक्टूबर को टाटानगर से छूटने वाली टाटानगर-इतवारी पैसेंजर को झारसुगुड़ा में समाप्त कर झारसुगुड़ा से टाटानगर-इतवारी पैसेंजर बनकर रवाना होगी। प्रत्येक शनिवार को टाटानगर-इतवारी-टाटानगर पैसेंजर झारसुगुड़ा और इतवारी के बीच रद रहेगी। वहीं 31 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को टाटानगर से छूटने वाली टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर को झारसुगुड़ा में समाप्त कर झारसुगुड़ा से ही बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर बनकर रवाना होगी। प्रत्येक गुरुवार और रविवार को टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर पैसेंजर झारसुगुड़ा और बिलासपुर के बीच रद रहेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights