Homeबिलासपुरबिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 6 की ग्राउंड रिपोर्ट…वोटरों के मन...

बिलासपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड क्रमांक 6 की ग्राउंड रिपोर्ट…वोटरों के मन में विकास की छाप…भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय सिंह को मिल रहा आशीर्वाद… पढ़िए पूरी खबर और जानिए क्या कहती है जनता…

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय सिंह की लहर चल रही है। सीमा सिंह के पार्षद कार्यकाल के दौरान बीते पांच साल में कराए गए विकास कार्य अधिकांश नागरिकों की जुबां पर हैं और वे भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह को विकास का पर्याय मान रहे हैं। ताजाखबर36गढ़.कॉम ने वार्ड क्रमांक 6 की ग्राउंड रिपोर्ट ली तो पता चला कि पांच साल में वहां की तस्वीर ही बदल गई है।

बिलासपुर नगर निगम के नए परिसीमन से पहले तिफरा नगर पालिका थी। पांच पहले हुए चुनाव में तिफरा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भाजपा प्रत्याशी ने जीता था। वार्ड क्रमांक 2 पंडित दीनदयाल उपाध्याय से सीमा सिंह ने पार्षद का चुनाव जीता था। जनता बताती है कि उस समय वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। लोग मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, बिजली, पानी के लिए तरस रहे थे। चुनाव जीतने के बाद सीमा सिंह अपने पति संजय सिंह के साथ मिलकर पूरे दमखम के साथ सक्रिय हुए और अपने वार्ड के अलावा वार्ड क्रमांक 1, 3 और 4 में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी। जनता का दावा है कि चारों वार्डों में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वह सीमा सिंह की सक्रियता का ही नतीजा है। इस बार तिफरा नगर पालिका का विलय बिलासपुर नगर निगम में हो गया है। तिफरा क्षेत्र में नगर निगम के चार वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से एक वार्ड 6 यदुनंदन नगर है, जिसमें नगर पालिका के पुराने वार्ड 1, 2, 3 व 4 शामिल हैं। इस वार्ड से भाजपा से सीमा संजय सिंह चुनाव लड़ रही हैं। अपने समर्थकों के साथ वे रोजाना जनता के द्वार पहुंच रही हैं, जहां बीते पांच साल में कराए गए विकास कार्य के बदले जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

जनता कहती है- सीमा पर है भरोसा

ताजाखबर36गढ़.कॉम ने वार्ड के 25 पुरुष और 25 महिलाओं से बातचीत की तो 90 प्रतिशत जनता का एक ही जवाब था कि उन्हें भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय सिंह पर पूरा भरोसा है, क्योंकि बीते पांच साल में वे अपने वार्ड के अलावा 3 अन्य वार्ड में भी सक्रिय रहीं और जनता की समस्याओं को दूर कराने में अहम भूमिका निभाई। 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला का कहना था कि आवेदन करने के 2 साल बाद भी उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही थी। उन्होंने अपनी परेशानी सीमा सिंह को बताई तो दूसरे महीने से पेंशन चालू हो गई।

पांच साल में ये निर्माण कार्य कराए गए

पुराने वार्ड क्रमांक 1 से चार तक में सीसी रोड, नाली निर्माण कराया गया है। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। तीन मंच के अलावा चार बोर, 3 हैंडपंप का खनन कराया गया। गार्डन बनवाया गया है, जहां बच्चों के मनोरंजन के साधन मुहैया कराए गए हैं।

संजय बोले- वार्ड क्रमांक 6 को नशामुक्त बनाएंगे

भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह के पति संजय सिंह का कहना है कि वार्ड क्रमांक 6 में बुनियादी सुविधाओं का अब अभाव नहीं रहा। बिजली, सड़क, पानी और नाली की व्यवस्था पहले ही करा दी गई है। अब उनका अगला विजन अपने वार्ड को नशामुक्त कराने का है। उनका दावा है कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले वार्ड क्रमांक 6 से शराब दुकान को हटवाएंगे। नशा से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। सेक्टर डी में बच्चों के खेलने के लिए क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। सरकारी जमीन पर गार्डन बनवाएंगे। फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts