Homeबिलासपुरवार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर: भाजपा प्रत्याशी को जिताने वोटरों ने लिया...

वार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर: भाजपा प्रत्याशी को जिताने वोटरों ने लिया संकल्प…सीमा संजय सिंह ने रैली निकालकर दिखाई ताकत…वोटर भी शामिल होते रहे रैली में…

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर की भाजपा प्रत्याशी सीमा संजय सिंह के पक्ष में एकतरफा माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के वोटरों ने उन्हें जिताने का संकल्प ले लिया है। बदले में वे उनसे वार्ड की समुचित विकास की अपेक्षा रखते हैं। भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह भी वोटरों से वायदा कर रही हैं कि वोटर जो चाहेंगे, वही काम होगा। उन पर कोई काम लाकर थोपा नहीं जाएगा।

नगर निगम के पार्षद पद का चुनाव 21 दिसंबर को है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आते जा रही है। वार्ड क्रमांक 6 की भाजपा प्रत्याशी सीमा सिंह के समर्थन में जनता का कारवां जुड़ते जा रहा है। रविवार को उन्होंने रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई।

रैली युवाओं, महिलाओं, पुरुषों के अलावा भारी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल थे। रैली की भीड़ देखकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी और समर्थकों की नींद उड़ गई है। सीमा सिंह की रैली जैसे ही शुरू होकर आगे बढ़ती गई। वोटर भी अपने घरों से स्वमेव निकलकर रैली में शामिल होते गए।

जनता से मिल रहे अपार जनसमर्थन से खुश होकर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि विकास में कमी नहीं होगी, बल्कि इस वार्ड को और ज्यादा बेहतर बनाना है, ताकि किसी तरह की कोई भी दिक्कत न हो।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts