खेल

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा-शर्त के साथ कह सकता हूं कि एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड कभी नहीं टूटेगा…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि धोनी जैसा कारनामा दोहराना किसी और कप्तान के लिए मुश्किल होगा। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में कहा कि यदि धोनी के किसी एक रिकॉर्ड जो हमेशा यादगार रहने वाला हैं वह तीनों आईसीसी ट्रॉफी है। मुझे नहीं लगता कि किसी भी कप्तान के लिए इसे हासिल करना आसान होगा।

मुझे लगता है कि यह ऐसा कुछ है जो हमेशा के लिए रहने वाला है और मैं शर्त लगा सकता हूं कि वह हमेशा के लिए रहने वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है। रोहित शर्मा की तुलना में शायद कोई और आकर अधिक दोहरा स्कोर बनाएगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल कर पाएगा, इसलिए एमएस धोनी हमेशा के लिए यादगार रहने वाले हैं।

इससे पहले धोनी के संन्यास लेने के फैसले पर गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘इंडिया-ए से लेकर भारत के लिए खेलने तक हमारे सफर में सवालिया निशान, अल्पविराम, ब्लैंक्स और विस्मयादिबोधक चिह्न होते हैं। आपने अब अपने चैप्टर पर पूर्णविराम लगा दिया है। मैं आपको अपने अनुभव से बता सकता हूं कि नया दौर भी रोमांच से भरा होता है क्योंकि यहां डीआरएस की कोई लिमिट नहीं है।

error: Content is protected !!
Latest