Thursday, April 16, 2026
Homeअन्यडेरा ने 14 डेड बॉडी लखनऊ के निजी कॉलेज को सप्लाई की,...

डेरा ने 14 डेड बॉडी लखनऊ के निजी कॉलेज को सप्लाई की, जांच के आदेश

   

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को उन रपटों की जांच करने का आदेश दिया, जिनमें कहा गया है कि सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रशासन ने अतीत में 14 शवों को लखनऊ स्थित एक मेडिकल कॉलेज भेज दिया था।

विज ने कहा कि मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई हैं कि डेरा से 14 शव लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए थे। यदि ऐसा हुआ है, तो इसकी औपचारिकता पूरी होनी चाहिए थी। शवों को भेजने के कारण का हरहाल में पता किया जाना चाहिए। मामले की जांच के लिए और मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि विज भी डेरा पर मेहरबानी कर चुके हैं। उन्होंने खेल संबंधी गतिविधियों के लिए डेरा को पिछले वर्ष 50 लाख रुपए अनुदान दिया था।

मंत्री ने कहा कि वह पिछले वर्ष डेरा द्वारा आयोजित एक खेल आयोजन में हिस्सा लेने गए थे, जहां उन्होंने अनुदान की घोषणा की थी।

विज ने स्पष्ट किया कि यह अनुदान गुरमीत राम रहीम सिंह को नहीं दिया गया था। यह डेरा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights