Tuesday, March 3, 2026
Homeदुनियाडोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने भारत को बताया बाइडेन का सपोर्टर, विवादित...

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने भारत को बताया बाइडेन का सपोर्टर, विवादित मैप में कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया…

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने मैप के जरिए से भारत, चीन, मैक्सिको आदि चंद देशों को जो बाइडन का समर्थक बताया है। वहीं, बाकी दुनिया के अन्य देशों को राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थक बताया है। उन्होंने पूरी दुनिया के मैप को दो रंगों में बांटा है। पहला रंग लाल है और दूसरा नीला। बता दें कि अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन के लिए रेड और डेमोक्रेट्स के लिए ब्लू कलर माना जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे मैप शेयर करते ही सोशल मीडिया पर घिर गए। उन्होंने मैप ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा, ”ओके, अंतत: मैप के जरिए मेरा चुनावी प्रिडिक्शन।” उन्होंने #2020इलेक्शन और #वोट जैसे दो हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है।”

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

मैप शेयर करते ही डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की दुनियाभर से आलोचना हो रही है। कई प्रमुख हस्तियों समेत आम सोशल मीडिया यूजर्स भी ट्रंप के बेटे पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ट्वीट किया, ”नमो के ब्रोमांस की कीमत: कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट को भारत के अन्य हिस्से से काट दिया।” इसके अलावा, भी सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ट्रंप जूनियर पर हमला बोल रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की हवा को बताया था ‘गंदा’

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights