Homeराजनीतिकांग्रेस के बाद अब जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग...

कांग्रेस के बाद अब जुटेंगे भाजपा नेता, पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह…

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेसियों के राजस्थान से लौट आने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जयपुर जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों व संगठन महामंत्रियों की बैठक है, जिसमें पूरे देश के 132 प्रमुख नेता को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरुवार से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करेंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी 20 मई को मीटिंग को वर्चुअली संबोधित करेंगे। लगातार शिकस्त से जूझ रही छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। राजस्थान के जयपुर में 19 मई से 21 मई तक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग है। भाजपा संगठन ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भी उसमें आमंत्रित किया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई के प्रमुख विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय भी जयपुर जाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन सीधे जयपुर आने वाले हैं । भाजपा नेताओं ने बताया कि बीते दो-ढाई साल से अधिकांश बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होती रही हैं। पहली बार दिल्ली के बाहर किसी शहर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग हो रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts