Monday, February 23, 2026
Homeस्वास्थ्यभारत में आया कोरोना के नए वैरिएंट, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर, जानिए...

भारत में आया कोरोना के नए वैरिएंट, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर, जानिए कितना घातक है यह वायरस…

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थम चुकी है. कोविड संक्रमण से राहत के बाद अब धीरे धीरे जिंदगी महामारी के कहर से बाहर निकल रही है और एक बार फिर से जन जीवन पहले की तरह सामान्य हो रहा है. अभी संक्रमण से पूरी तरह से राहत नहीं मिली थी कि अब कोरोना के सब वेरिएंट का खतरा सामने आ गया है. रविवार को केंद्रीय निकाय (INSACOG ) ने भारत में कोरोना वायरस के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 की पुष्टि कर दी है।

कोरोना के सब वेरिएंट के कुछ मामले भी सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक BA.4 और BA.5 कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब वैरिएंटे हैं. ओमिक्रॉन की वजह से इस साल फरवरी मार्च के दौरान भारत में कोविड की तीसरी लहर का प्रकोप देखने को मिला था।

INSACOG के मुताबिक BA.4 और BA.5 का भारत में पहला मामला तमिलनाडु जबकि दूसरा मामला तेलंगाना में पाया गया है. तमिलनाडु में एक 19 साल की महिला SARS-CoV-2 के BA.4 वेरिएंट से संक्रमित पाई गई।

मरीज में कोरोना के हल्के लक्षणराहत की बात यह है कि महिला में संक्रमण के हल्के लक्षण मिले हैं लेकिन इन सबके बीच हैरानी और परेशानी की बात यह है कि महिला को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई थी फिर भी वह सब वैरिएंट से संक्रमित हो गई. वहीं ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट से एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री हैदराबाद हवाई अड्डे पर संक्रमित पाया गया।

INSACOG के अनुसार तेलंगाना में एक 80 वर्षीय पुरुष ने BA.5 वैरिएंट SARS – CoV – 2 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. रोगी में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं और इसे भी कोविड वैक्सीन की दोनो डोज लग चुकी थी. रोगी का यात्रा से संबंधित कोई इतिहास नहीं मिला है।

भारत में अभी भी कोरोना संक्रमण की लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,31,36,371 पहुंच गई है. भारत में इस समय एक्टिव केसेस की संख्या 14,955 है जबकि इस वायरस से पूरे देश में अब तक 5,24,413 लोगों की मौत हो चुकी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights