Homeबिलासपुरमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की बेटी की कोटा राजस्थान में हत्या की घटना...

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की बेटी की कोटा राजस्थान में हत्या की घटना पर गहरा दुःख जताया, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर आईजी को राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय के दिए निर्देश…

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की बेटी की राजस्थान के कोटा कोटा में हुई हत्या पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर आईजी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस से समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृत छात्रा के परिवारजनों के प्रति संवेदना जताते हुए छात्रा के परिजनों को हर संभव सहयोग के निर्देश भी दिए हैं। बिलासपुर की यह छात्रा राजस्थान के कोटा में कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी भी कर रही थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts