Wednesday, February 18, 2026
Homeअन्यकैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, अलबामा में दिखा जल बवंडर, जानें...

कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, अलबामा में दिखा जल बवंडर, जानें कितना खतरनाक…देखें वीडियो…

कई बार कैमरे में ऐसे अद्भुत नजारे कैद हो जाते हैं, जिसकी कल्पना किसी को नहीं होती। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य अमेरिका के अलबामा में रहने वाली Kelly Woods के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हुआय़ कैली ने अपने ट्विटर पेज पर एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समंदर के ऊपर घने काले बादलों के बीच तीन-तीन जल बवंडर यानी Waterspouts नजर आएं। जहां एक जल बवंडर दिखना मुश्किल होता है, वहां कैली के कैमरे में एक साथ तीन जल बवंडर का ये दृश्य कैद हो गया।

अमेरिका में दिखा जल बवंडर
अमेरिका के अलबामा में स्थित गल्फ कोस्ट में जल वबंडर का ये अद्भुत नजारा दिखा है। दरअसल उस वक्त मौसम बहुत खराब था। चारों तरह घने काले बादल छाए हुए थे। तेज हवाएं चल रही थी और इसी दौरान समंदर के ऊपर जल बवंडर का निकलते देखे गए। पहले एक, फिर दूसरा और तीसरा जल बवंडर भी बन गया। ये दुर्लभ प्राकृतिक घटना हैं, क्योंकि आमूमन एक ही जल बवंडर बनते हुए देखें गए हैं, लेकिन एक साथ इस तरह से तीन Waterspouts देख हर कोई हैरान है।

क्यों बनते हैं जल बवंडर
जब चारों तरफ से तेज हवाएं चलकर एक जगह पर मिलती हैं तो उस तरह बवंजर या Tornado बनता है, यहीं घटना जब जल या समंदर के ऊपर होती है तो उसे जल बवंडर या वाटरस्पॉउट्स कहा जाता है। बवंडर की तरह की वाटरस्पॉउट्स की गति काफी अधिक होती है। जैसे बवंडर में धूल खंबे की तरह ऊपर की ओर उठता दिखता है, उसी तरह से जल बवंडर या वाटरस्पॉउट्स में पानी तेज हवाओं के साथ ऊपर उठता है। इसके चपेट में मछलियां, नावें आदि आ जाती हैं और तबाह हो जाती है।

कितना खतरनाक: हालांकि जल बवंडर या वाटरस्पॉउट्स की घटना बहुत कम देखने को मिलती है। इसका न तो कोई निष्चित स्थान या समय है। इसी के कारण वैज्ञानिकों के पास वाटरस्पॉउट्स को लेकर बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सामान्य तौर पर ये 15 से 20 मिनट तक चलती है। इसके भयानकता की बात करें तो दो या तीन वाटरस्पॉउट्स मिलकर काफी शक्तिशादी टॉरनैडो का रूप ले सकता है। इसकी ऊंचाई कई बाद 50 मीटर तक तक पहुंच जाती है। जबकि हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे की हो सकती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights