Wednesday, February 25, 2026
Homeदेशहिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा, खचाखच भरी बस खाई में गिरी;...

हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा, खचाखच भरी बस खाई में गिरी; स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत…

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 16 लोगों की मौत हो गई है। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे, कई गंभीर रूप से घायल।

हिमाचल के कुल्लू में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई।शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस में 40-50 लोग सवार थे। दर्जनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की स्थिति बेहद नाजुक है।

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण क्या है। कुल्लू में पिछले दो दिनों से बहुत अधिक बारिश हुई है। मौसम बेहद खराब है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू जिले में निओली-शंशेर रोड पर पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में निजी बस चालक के कंट्रोल से बाहर होकर गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए।

एक दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जाहिर करते हुए कहा है कि प्रशासन मौके पर हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कम से कम लोग हताहत हुए हों।”

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights