HomeदेशWeather Today : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,...

Weather Today : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देश की राजधानी में छाए रहेंगे बादल…

दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी तट पर छिटपुट बौछारों की संभावना है। वहीं, कोंकण और गोवा में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात राज्य और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र में छिटपुट गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूतनम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तो बारिश की संभावना है, लेकिन राजधानी लखनऊ में बारिश की उम्मीद बहुत कम है। हालांकि, इस दौरान बादल जरूर छाए रहेंगे। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पटना में आज बारिश की संभावना बहुत कम है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts