Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार...

बिलासपुर: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों से सात हथियार जप्त…

बिलासपुर। पुलिस ने एसएसपी पारुल माथुर के नेतृत्व में अवैध अथियार रखने वालो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार लोगों से 2 पिस्टल, 3 कट्टा, 2 एयर पिस्टल समेत बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस जब्त किया है।

विगत दिनों पचपेढी थाना स्थित ग्राम मानिकचौरी में गोलीकांड की घटना घटित हुई थी। इस घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने गंभीरता से लेते हुए मोबाईल नंबर जारी कर सूचना देने की अपील की गई थी। मुखबीर ने उन्हें बताया कि लालखदान क्षेत्र का जयसिंग चौहान पिता कुजु सिंग चौहान के पास अवैध हथियार है। वह घुम घूम कर लोगो को जान से मारने की धमकी देता फिर रहा है। नशे की हालत में किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इस खबर की सूचना तस्दीक हेतु उन्होंने एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंग को देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस पर एसीसीयू की टीम को संदेही जयसिंग चौहान को उसके घर लालखदान से पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो घर के अंदर कुलर में 01 नग 315 बोर का देशी पिस्टल व 01 राउंड एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर व 01 नग एयर गन पिस्टल रखा था। पूछताछ करने पर बताया कि उमेश श्रीवास उर्फ भोलू पिता राम खिलावन श्रीवास नि० चौहान मोहल्ला लालखदान, राहुल तिवारी पिता शैलेष तिवारी नि० वार्ड नंबर 10 लालखदान के पास भी अवैध हथियार है। ये लोग भी अक्सर हथियार लेकर घुमते है एवं मेरे से अक्सर जिंदा कारतूस की मांग करते रहते है।

इस सूचना पर तत्काल अलग अलग टीम बनाकर जयसिंग के बताये अनुसार संदेहियों को उनके मोबाईल लोकेशन व बताये गये पते के अनुसार पकड़ कर पृथक पृथक पुछताछ की गई तो 01. उमेश श्रीवास उर्फ भोलू के पास से 01 नग 315 बोर देशी कट्टा व 01 जिंदा राउण्ड 02. राहुल तिवारी के पास से 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन मिली।

आरोपी राहुल तिवारी से कढ़ाई से पुछताछ करने पर उसने अंकित वर्मा उर्फ चिराई पिता रघुनंदन वर्मा उम्र 33 साल नि० विष्णु चौक तिफरा के पास भी एक पिस्टल व राउण्ड होना बताया। इसके बाद अंकित को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया व कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने घर में 01 नम 7.65 एमएम की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड व 01 नग एयर पिस्टल रखना कबूल किया। जिसे उसके निशानदेही पर घर से बरामद किया गया।

●आरोपी गण का नाम पता:

01. राहुल तिवारी पिता शैलेष तिवारी उम्र 28 साल नि० वार्ड नंबर 10 लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन

02. अंकित वर्मा उर्फ चिराई पिता रघुनंदन वर्मा उम्र 33 साल नि0 विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 7.65 एमएम की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड व 01 नग एयर पिस्टल

03. जय सिंह चौहान पिता कुजू सिंह चौहान उम्र 27 साल नि० चौहान मोहल्ला लालखदान थना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 315 बोर का देशी पिस्टल व 01 राउंड एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर 01 नग एयर गन पिस्टल

04. उमेश श्रीवास उर्फ भोलू पिता रामखिलावन श्रीवास उम्र 22 साल नि० चौहान मोहल्ला लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर जरा हथियार 01 नग 315 बोर देशी कट्टा व 01 जिंदा राउण्ड

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights