Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: जान से मारने की नियत से युवक पर हमला करने वाले...

बिलासपुर: जान से मारने की नियत से युवक पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर। दस दिन पूर्व लहूलुहान हालत में जरहाभाटा निवासी युवक शेख मोहम्मद घायल और बदहवास की स्थिति में कलेक्ट्रेट पहुंच गया था, जहां उसने वहा पर खड़े पत्रकारों को बताया कि उसके ही भाइयों ने संपत्ति विवाद में उनके खिलाफ बयान देने पर उसके साथ मारपीट किया और जान से मारने का प्रयास किया है।

दरअसल इस परिवार के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसे लेकर शेख मोहम्मद कलेक्टर कार्यालय स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के पास अपना बयान देने पहुंचा था, रजिस्ट्री कार्यालय के पास पहले से मौजूद उसके भाइयों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

खून से लथपथ घायल अवस्था में अस्पताल या पुलिस के पास जाने की बजाए शेख मोहम्मद दोबारा मजिस्ट्रेट के पास पहुंच गया था। इस मारपीट की खबर वायरल होते ही सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई और तत्काल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई।

लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। अब पुलिस ने जरहाभाटा में रहने वाले शेख इब्राहिम, शेख इस्माइल, शेख इमरान, शेख इरफान और शेख आमिल को गिरफ्तार किया है, हालांकि इस मामले में अब भी शेख खलील, शेख आदिल और शेख अब्बास फरार है। सिविल लाइन पुलिस इन्हें भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

VIDEO: संपत्ति विवाद पर हुआ सिर फुडौव्वल, घायल व्यक्ति अस्पताल जानें के बजाए क्यों पहुंचा कलेक्ट्रेट… देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights