Tuesday, April 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़Bilaspir: Income Tax Raid In Chhattisgarh: रायपुर, कोरबा, रायगढ़ में आयकर विभाग...

Bilaspir: Income Tax Raid In Chhattisgarh: रायपुर, कोरबा, रायगढ़ में आयकर विभाग की छापेमारी…

Income Tax Raid In Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं । बुधवार को तड़के प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत रायगढ़ और कोरबा जिले में कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन पूर्व ही 50 से अधिक अधिकारियों की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में एआर समूह ग्रुप के मालिक संजय अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर की टीम अपनी जांच कर रही है,वहीं इसी शहर के गजानंद नगर इलाके में रहने वाले कोयला कारोबारी राकेश शर्मा के ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। रायपुर में लॉ विस्टा सोसायटी में रामगोपाल अग्रवाल समेत कई कोयला कारोबारियों के घर में आयकर टीम दस्तावेज तलाश रही है।

ज्ञात हो कि एनआर इस्पात के मालिक संजय अग्रवाल ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार से 5000 करोड़ रुपए का MoU साइन किया था। इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों 2000 करोड़ रुपए की लागत से 2 साल में अपने प्लांट का एक्सटेंशन कराया था। यह भी जानना जरुरी है कि आयकर के छापे से ठीक एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिले में प्रवर्त्तन निदेशालय यानी ईडी छापा मारकर छत्तीसगढ़ सरकार के कई आला अफसरों और कांग्रेस पार्टी से जुड़े कोयला करोबारियों के घर छापेमारी की थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights