Advertisement
छत्तीसगढ़राजनीति

सीएम भूपेश का गृहमंत्री शाह पर पलटवार, कहा- 5 साल केंद्र और राज्य में ‌BJP की सरकार, तब क्यों नहीं बजाई चुटकी…

जीएसटी की राशि नहीं दे रहे हैं। 5 साल तक कंपनसेशन जारी रखने की बात हुई थी। जीएसटी क्षतिपूर्ति जून-2022 से बंद कर दिया गया है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद चुटकी में नक्सलवाद खत्म करने के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 15 साल प्रदेश में सरकार थी तब आपने चुटकी बजाते नक्सलवाद खत्म क्यों नहीं किया। केंद्र और राज्य में 5 सालों तक भाजपा की सरकार थी, तब नक्सलवाद चरम पर था। वही समय था जब झीरम घाटी में हमला हुआ था। हमारे नेता और जवान आम नागरिक मारे गए। आज हमारी नीति है। विकास, विश्वास और सुरक्षा इस नीति को लेकर हम चल रहे हैं, जिससे नक्सलवाद पीछे हट गया है। आपकी सरकार थी तब चुटकी क्यों नहीं बजाई।

दरअसल, रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर लिखी पुस्तक मोदी@2.0 के सेमिनार में गृहमंत्री आए थे। अमित शाह कहा था कि जब से देश में मोदी सरकार आई है। वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में लगातार कमी आई है। मैं आपको कहना चाहता हूं कि आप छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो चुटकियों में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। बालोद रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री के बयान पर पलटवार किया। झारखंड के सियासी संकट पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल को चिट्ठी भेजी है। राजभवन में उसको खोला ही नहीं जा रहा है। चार-पांच दिन हो गए राजभवन में है। इलेक्शन कमीशन ने क्या लिखा है जो इतनी गोपनीयता बरती जा रही है। आखिर खोला क्यों नहीं जा रहा है?

महंगाई की वजह से सिलेंडर नहीं भरवा रहे

सीएम भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी हमला बोलते हुए कहा कि जीएसटी की राशि नहीं दे रहे हैं। 5 साल तक कंपनसेशन जारी रखने की बात हुई थी। जीएसटी क्षतिपूर्ति जून-2022 से बंद कर दिया गया है, जिससे राज्य सरकार को 5 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उज्जवला गैस कनेक्शन 33 लाख 80 हजार गरीब परिवारों को दिया गया, लेकिन आम लोग गैस कनेक्शन होने के बावजूद सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे है। बढ़ती महंगाई से गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों ने गैस सिलेंडर का उपयोग करना ही बंद कर दिया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गैस सिलेंडर की कीमत 200 बढ़ा तब खूब हल्ला करते थे। भाजपा सरकार में गैस के दाम 8 साल में ही 800 बढ़ गए। पेट्रोल-डीजल कीमत भी बढ़ गई।

प्रदर्शन करने दिल्ली जाएंगे प्रदेश के कार्यकर्ता

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 4 सितंबर को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाएंगे। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। बेतहाशा मूल्य में वृद्धि हुई है। घरेलू उपयोग की चीजें हो या चाहे रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल समेत सभी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि महंगाई को काबू में करने मोदी सरकार असफल रहे हैं। कोयला परिवहन के लिए पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया। यहां के भाजपा सांसद भी दिल्ली में कुछ नहीं बोलते। पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने से आम जनता परेशान है।

error: Content is protected !!