Homeक्राइमपंजाब के तरनतारन में रॉकेट लॉन्चर से हमला, पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग...

पंजाब के तरनतारन में रॉकेट लॉन्चर से हमला, पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को बनाया निशाना

पंजाब में आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। राज्य के तरनतारन के सरहाली थाने को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने शुक्रवार आधी रात को राकेट लांचर से हमला किया है। हालांकि, हमले से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारी सुबह मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

हमले के तार पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। रात करीब एक बजे दागा गया राकेट थाने के लोहे के गेट से टकराया और थाने में बने सांझ केंद्र में गिरा। इससे भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हमले के दौरान थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के अलावा आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे । खुफिया विभाग के मुख्यालय पर भी दागा गया था आरपीजी

अगस्त में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मोहाली स्थित मुख्यालय पर भी राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से आतंकी हमला हुआ था। इसके तार कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा से साथ जुड़े थे। इस मामले की जांच एनआइए कर रही है। इससे पहले जुलाई में इसी क्षेत्र में एक आतंकी को ढाई किलो आरडीएक्स और आइईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts