Wednesday, April 8, 2026
Homeबिलासपुरछत्तीसगढ़: देशभर के यादव समाज का बिलासपुर में होगा महासम्मेलन, मंत्री, सांसद,...

छत्तीसगढ़: देशभर के यादव समाज का बिलासपुर में होगा महासम्मेलन, मंत्री, सांसद, विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बनेंगे अथिति…

बिलासपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव प्रमुख महासचिव एस. डी यादव संरक्षक, पी.आर यादव, शहर जिला अध्यक्ष जितेंन्द्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण बिलासपुर मे अखिल भारतवर्षिय यादव महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक एवं प्रांतीय सम्मेलन किया जावेगा।

इसमें प्रमुख अतिथियों के रूप में सभी राज्यों से केन्द्रीय मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एंव मंत्रीगण तथा समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगें। हमारे 22 राज्यो में संगठन संचालित है। जो 1922 से निरन्तर संचालित है। संगठन के सौ वर्ष पुरे होने पर देश भर में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत दिनांक 27/11/2022 को पूर्णया बिहार प्रारंभ हुई है। इसी सृखला में 22/01/2023 को झारखण्ड और 28/01/2023 पुरूलिया पश्चिम बंगाल में शातब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

आगामी 05 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में शताब्दी समारोह व राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक एवं प्रांतीय सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रदेश व देश भर के हजारो यादव बंधुओ का आगमन होगा। इस विशाल सम्मेलन में देश विदेश के ख्याति नाम राजनैतिक समाज सेवी शिक्षा विद उद्योग जगत की हस्तियां भाग लेंगे। बिलासपुर में आयोजित महासम्मेलन की तैयारियां पूरे प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के व्दारा तैयारी की जा रही है। हमारे इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में सामाजिक गतिविधियों को तेज करना है।

इसके माध्यम से समाज में राजनितिक शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक स्तर को उपर उठाने का भी प्रयास किया जायेगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरतियों को मिटाना समाज को हर क्षेत्र के उन्नत स्तर पर ले जाना है। साथ ही समाज में भाईचारा कायम कर आपसी प्रेम संबंधों को मजबूत करने का प्रयास है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights