Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यना तो समय पर एम्बुलेंस मिली और ना ही अस्पताल पहुंचने के...

ना तो समय पर एम्बुलेंस मिली और ना ही अस्पताल पहुंचने के बाद ऑक्सीजन, परिजनों के सामने तड़प तड़प कर दे दी जान

मुंगेली…ताज़ाख़बर36गढ़:- जिला अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुआ है जहां समुचित ईलाज और ड्यूटी पर कोई जिम्मेदार डॉक्टर नही होने से सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने परिजनों के सामने तड़प तड़प कर जान दे दी

पूरा मामला मुंगेली रायपुर मुख्य मार्ग का है जहां मजदूरी कार्य कर के अपने परिवार को पालन करने वाले ग्राम चकरभाठा निवासी हीरा जायसवाल अपना कार्य कर गांव जाने निकला था कि रायपुर मुंगेली मुख्यमार्ग में भारी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया युवक को ठोकर मारकर वाहन चालक वाहन सहित फरार हो वही इस घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने थाना सिटी कोतवाली को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीवनी 108 को फोन कर घटना की जानकारी लेकिन एम्बुलेंस काफी देर के बाद भी घटनास्थल पर नही पहुंचा जिसके बाद पुलिस जवानों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया साथ ही परिजनों को भी सूचना दिया गया इस बीच घायल युवक करीब 3 घण्टे तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा लेकिन करोड़ो की लागत से बने जिला अस्पताल में संवेदनसिलता ने कही किसी कोने में दम तोड़ दिया था यही वजह है कि घण्टो दर्द से तड़पते घायल युवक को ना तो एम्बुलेंस मिल पाया और ना ही अस्पताल पहुंचने के बाद ऑक्सीजन मिल पाया और ना ही किसी जिम्मेदार डॉक्टर का ईलाज वही घायल के परिजन अस्पताल में उपस्थित स्टाफ से युवक की ईलाज करने डॉक्टरों को बुलाने बार बार मिन्नते करते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी गुहार को गंभीरता से नही लिया और घायल युवक ने ईलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

जैसे ही युवक की मौत की जानकारी ग्रामीणों को हुई आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने रायपुर – मुंगेली मुख्यमार्ग में दोषी डॉक्टरों एवं मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे इस बीच जिला पंचायत सदस्य कांग्रेसी नेता लोकराम साहू,एजाज खोखर,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा सहित कई कांग्रेसी भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही सहित जिले अस्पताल की अव्यवस्था को सुधारने की मांग किया वही ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी तादात में पुलिस बल तैनात किया गया साथ ही मौके पर पहुंचे SDM और तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाईस देते हुए ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए मृतक के परिजनो को तत्काल 25 हजार मुआवजा राशि दिया गया साथ ही दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करने का लिखित में एक पत्र दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा चक्काजाम समाप्त किया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights