Homeअन्यअपने तबादले पर फूट-फूटकर रोए SP, विदाई देने दफ्तर पंहुचा लोगों का...

अपने तबादले पर फूट-फूटकर रोए SP, विदाई देने दफ्तर पंहुचा लोगों का हुजूम

ताज़ाख़बर36गढ़:- आमतौर पर लोग पुलिसवालों के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखते है, लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के कामकाज ने स्थानीय जनता को इतना ज्यादा प्रभावित किया कि उनके ट्रांसफर की खबर आते ही लोग दुखी हो गए. लोकप्रिय एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर पर स्थानीय लोग विदाई देते वक़्त भावुक हुए, तो तिवारी भी लोगों का प्यार देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए.

इसको लेकर गौरव तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी वायरल हो रहा है. इस 15 सेकंड के वीडियो में एसपी गौरव तिवारी रोते हुए दिखाई दे रहे है. यह वायरल वीडियो छिंदवाड़ा का है. दरअसल, पिछले दिनों 30 जून को छिंदवाड़ा के एसपी गौरव तिवारी का मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने देवास ट्रांसफर कर दिया. गौरव तिवारी आदेश आने के दो घंटे बाद ही कार्यमुक्त हो गए

इस बीच सोशल मीडिया में गौरव तिवारी का भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. ट्रांसफर के बाद गौरव तिवारी को विदाई देने के लिए लोग उनके दफ्तर पहुंच गए. इस दौरान एसपी गौरव तिवारी इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts