Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमनिरतु गांव में हादसा: कोल फील बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट में...

निरतु गांव में हादसा: कोल फील बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट में नाबालिग की दर्दनाक मौत, ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ हादसा…

बिलासपुर। शहर से लगे निरतु गांव में सोमवार की सुबह कोल फील बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट के भीतर एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। प्लांट परिसर में कोयला परिवहन के लिए बैक हो रहा एक भारी ट्रेलर ने भीतर काम कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की पहचान खगेश पटेल के रूप में हुई है, जो निरतु गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रेलर को प्लांट के अंदर बैक किया जा रहा था, तभी खगेश अचानक उसके पीछे आ गया और चालक उसे देख नहीं पाया। कुछ ही क्षणों में खगेश ट्रेलर के पिछले पहियों के नीचे आ गया।

हादसा इतना भीषण था कि उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने तुरंत प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक संभवत: नाबालिग था, जिससे हादसे ने और भी गंभीर रूप ले लिया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। मजदूरों से बिना उचित प्रशिक्षण और सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा है। लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उम्र और मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights