Tuesday, March 10, 2026
Homeदुनियाकुछ ही घंटों में अर्श से फर्श पर पहुंच गए मार्क जुकरबर्ग

कुछ ही घंटों में अर्श से फर्श पर पहुंच गए मार्क जुकरबर्ग

ताज़ाख़बर26गढ़:- बिज़नेस में कितनी अनिश्चितता होती है इसकी ताज़ा मिसाल फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग है. फेसबुक ने उन्हें जिस तरह से कुछ ही समय में आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया था, उसी फेसबुक की वजह से चंद घंटों में ज़ुकरबर्ग को अरबों का नुकसान हुआ है. उन्होंने सपने में भी कभी इतने बड़े नुकसान की कल्पना नहीं की होगी.

दरअसल, महज कुछ घंटों में उनकी दौलत 16.8 अरब डॉलर (तकरीबन 1150 अरब रुपये) घट गई. डाटा सिक्योरिटी को लेकर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की सोशल मीडिया कंपनी की लगातार आलोचना हो रही है और इसका असर अब कंपनी की कमाई पर भी साफ नज़र आने लगा है. बुधवार को कंपनी ने दूसरी तिमाही के अपने नतीजे जारी किए. इसमें सामने आया कि अनुमान के मुताबिक यूजर बेस नहीं बढ़ा है और उसमें काफी कमी आई है यानी युवाओं की इस पॉप्युलर सोशल मीडिया पर विश्वसनियता घट गई है.

फेसबुक के अधिकारियों को ये भी पता है कि आने वाले समय में भी कंपनी के लिए ग्रोथ कर पाना काफी मुश्किल है.

फेसबुक की तरफ से जैसे ही कंपनी को हुए नुकसान की सूचना वॉल स्ट्रीट को दी गई, वैसे ही कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए. कंपनी के शेयरों में 24 फीसदी की कटौती हुई. इसकी वजह से मार्क जकरबर्ग की दौलत 1150 अरब रुपये घट गई.

अगर फेसबुक के शेयरों में गिरावट आगे भी जारी रही तो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को और नुकसान झेलना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी दौलत में 13.7 अरब डॉलर (तकरीबन 939 अरब रुपये) की कमी आ सकती है. इससे मार्क की दौलत घटकर 70 अरब  डॉलर पर पहुंच सकती है.

इस तरह वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स और निवेशक वॉरने बफे को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे.

ये है कंपनी को हुए नुकसान की वजह

पिछले कई महीनों से फेसबुक यूरोप में नए डेटा कानूनों के साथ जूझ रही है.

वहीं उसकी कॉन्टेंट पॉलिसी और प्राइवेसी इश्यूज को लेकर भी खूब आलोचना हो रही है. फेसबुक पर डेटा लीक लेकर फर्जी खबरें फैलाने का भी आरोप लग चुका है. कुछ दिनों पहले फेसबुक पर लोगों का डेटा किसी और बेचने और चुनावों में किसी एक पार्टी को लेकर मदद करने की बात भी सामने आई थी.

सफल बिज़नेस के लिए ग्राहकों का विश्वास कितना ज़रूरी होता है ये अब जुकरबर्ग को अच्छी तरह समझ आ गया होगा, विश्वास खोने की वजह से ही आज उनकी दौलत अचानक से इतनी घट गई है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights