Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरभाजपा के युवा नेता प्रवीण दुबे ने बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन…...

भाजपा के युवा नेता प्रवीण दुबे ने बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन… जनता की सेवा करने का लिया संकल्प

बिलासपुर-ताज़ाख़बर36गढ़:- भाजपा के युवा नेता प्रवीण दुबे ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों को फल और शाल देकर मनाया। इस दौरान उत्साह से लबरेज हजारों समर्थकों ने युवा नेता दुबे को बेलतरा विधानसभा से दावेदारी करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें टिकट मिलता है तो वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ उनके लिए काम करेंगे। युवा नेता ने केक काटकर यह संकल्प लिया कि वे जनता की सेवा करेंगे।

बीते रविवार को बेलतरा क्षेत्र के भाजपा नेता दुबे का जन्मदिन था। इस मौके पर बेलतरा युवा विकास समिति ने एक जलसे का आयोजन किया। इसमें हजारों समर्थक शामिल हुए। इससे पहले सुबह युवा नेता दुबे पुलिस लाइन स्थित वृद्धाश्रम गए। वहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बुजुर्गों को फल और शाल देकर उनका आशीर्वाद लिया। रतनपुर महामाया दर्शन के बाद बेलतरा युवा विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बेलतरा में एक कार्यक्रम आयोजन कर केक काटा और उनहें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बेलतरा युवा विकास समिति में जन्मदिन के जलसे में पांच हजार से अधिक समर्थक शामिल हुए। यहां उन्हें आशीर्वाद और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी दुबे के जन्मदिन पर आए लोगों ने स्वमेव उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए नारे भी लगाए।

उन्होंने खुद ही उन्हें प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट किया। इस दौरान दुबे ने समर्थकों को शांत कराते हुए कहा कि जन्मदिन पर ऐसी नारेबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला नेत्रियों और आशीर्वाद देने वालों का आभार व्यक्त किया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights