Tuesday, March 10, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर विधानसभा जकांछ के प्रत्याशी ब्रजेश साहू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बिलासपुर विधानसभा जकांछ के प्रत्याशी ब्रजेश साहू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बिलासपुर- (ताज़ाख़बर36गढ़) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू के नेतृत्व में 2 अगस्त से प्रारंभ जनसंपर्क अभियान के आज दूसरे दिन संजय तरण पुष्कर से डाक घर चौक तक मुख्यमार्ग में चलाया गया। श्री साहू ने बताया कि इसका उद्देश्य भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति, बेरोजगारों की बदहाली, महिलाओं पर अत्याचार, शहर की बदहाली, चिकित्सा व्यवस्था की बदहाली को लेकर जन जागरण के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। उनका कहना है कि शहर की जनता व व्यापारी सरकार की नीति से आक्रोशित हैं। उन्होंने बताया कि जनता का प्यार व आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। शहर की जनता सरकार एवं स्थानीय मंत्री को बदलना चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनाना चाहती है। श्री साहू ने कहा कि उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में जनता का सहयोग मिलेगा। निश्चित वे इसमें सफल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनती है तो पार्टी प्रमुख अजीत जोगी द्वारा दिए गए शपथ पत्र की बातें लागू किया जाएगा। जो सभी वर्ग के हित के लिए है। 

पदयात्रा में विधानसभा प्रभारी सै. निहाल, शहर अध्यक्ष विशंभर गुलहरे, पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह, महिला अध्यक्ष सुनीता यादव, मोर्चा प्रदेश प्रभारी बंटी खान, बबलू जार्ज, करण मधुकर, गजेन्द्र श्रीवास्तव, विजय दुबे, सालिक राम यादव, बाबी राज, वहाब अली, अन्नपूर्णा यादव, कुंती उइके, सुशीला खजुरिया, मार्गेट बेंजामिन, ललीता भारद्वाज, शंकुतला साहू, कविता कोल, राज बंजारे, विनोद बंजारे, राज बहादूर, सुहंग दास, आलोक ठाकरे,मनोज नन्हेट, भरत जोशी, नीतिश शर्मा, विशाल शर्मा, सुमित ललपुर, नवीन साहू, प्रदीप साहू, सागर मंगेश्वर, मनीष जाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights