Homeबिलासपुरविवेकानंद नगर कॉलोनी में समस्याओं का अंबार, बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह...

विवेकानंद नगर कॉलोनी में समस्याओं का अंबार, बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह के नेतृत्व में कलेक्टर को सौपा गया ज्ञापन

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) मोपका स्थित विवेकानंद नगर कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। यहां न तो नाली और न सड़क। स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे कालोनीवासियों की परेशानी देख बेलतरा विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रत्याशी अनिल टाह का दिल पसीज गया। उन्होंने के साथ कलेक्टोरेट जनदर्शन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एक पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है।

सोमवार दोपहर दर्जनों  कालीनीवासी  के साथ जकांछ प्रत्याशी अनिल टाल कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मोपका ग्राम पंचायत अंतर्गत विवेकानंद नगर कॉलोनी करीब 30 साल से स्थापित है। यहां 500 से अधिक परिवार रहते हैं। इनमें अधिकांशत: रेलवे, एसईसीएल, एनटीपीसी व अन्य विभागों से रिटायर्ड कर्मचारियों के परिवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना में बिलासपुर शहर को शामिल किया गया है, लेकिन इसी शहर के एक हिस्से विवेकानंद नगर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां की सड़क जर्जर है, जिसके चलते अस्पताल पहुंचने में बुजुर्गों को परेशानी होती है। अनिल टाह ने बताया कि गर्मी के दिनों में सड़क से धूल का गुबार उड़ते रहता है, जिसके चलते यहां के लोग श्वांसजनित बीमारी से ग्रसित हैं।

बारिश के सीजन में सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। गलियों का अस्तित्व ही नहीं है, जिसके कारण निकासी के अभाव में जगह-जगह पानी का जमाव हो रहा है। उन्होंने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts