Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू का जनसंपर्क अभियान तेज़

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू का जनसंपर्क अभियान तेज़


बिलासपुर/ प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं की मनुहार व अपने पक्ष में मतदान करने के प्रयास तेज कर दिए है। गुरुवार को जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी ने शहर के वार्डो में जनसम्पर्क किया।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू का जनसंपर्क यात्रा वार्ड क्र. 1, ग्रीन गार्डन एवं मिनोचा कालोनी में संपन्न हुआ। नगर वासियों को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के संदेश व शपथ पत्र से अवगत कराया गया। चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान में बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनने पर शहर के लोगों की बुनियादी सुविधाओं नही मिल पा रहा है उसे ठीक किया जाएगा और जो भी समस्याओं  इस वक्त शहर में है उस से निजात दिलाने का विश्वास दिलाया है।

जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे- बृजेश साहू प्रत्याशी, जागेश्वरी साहू, दीपिका साहू, जयश्री साहू, राज बंजारे, राजकुमार तिवारी, कुंती उइके, पुष्पा मसीह, बहुरा साहू, राहुल, रोहित अनंत, प्रदीप साहू, अन्नपूर्णा यादव सहित आदि थे.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights