Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरमंत्री अमर ने कहा- मास्टर प्लान में शामिल है नया बिलासपुर का...

मंत्री अमर ने कहा- मास्टर प्लान में शामिल है नया बिलासपुर का सपना… कुछ काम हैं, जिसे अगले पांच साल में पूरा करना चाहता हूं…


बिलासपुर/ नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल का कहना है कि शहर में सीवरेज का काम लगभग खत्म हो चुका है। केवल दो जगहों पर काम बाकी है। सीवरेज को लेकर बिलासपुरवासियों ने इतना डर फैला दिया है कि प्रदेश का विधायक अपने शहर में इसका निर्माण कराना नहीं चाहते हैं।

मंत्री अग्रवाल ने शनिवार सुबह 11 बजे वेब मीडिया के पत्रकारों को चाय पार्टी दी थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। नया बिलासपुर बसाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 20 साल के लिए जो मास्टर प्लान लागू किया गया है, वह नया बिलासपुर ही तो है। जनसंपर्क अभियान में जनता के रिस्पांस के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पहले से ज्यादा स्नेह मिल रहा है। सरकार के कामकाज से जनता में प्रसन्नता है। अमृत मिशन के तहत खूंटाघाट से पानी लाया जाएगा। इसके लिए टेंडर हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिसे वे अगले पांच में पूरा कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उनके पास कोई रणनीति नहीं है। वे जनता से सीधे संपर्क पर विश्वास करते हैं। 20 साल से वे शहर के विधायक और 15 साल से सरकार में मंत्री हैं। इन 15 सालों में हर शनिवार और रविवार को जनता के लिए उनका दरबार खुला रहता है।

अटल, अशोक और शैलेष सभी मुझ पर भारी…

कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल और शैलेष पांडेय में से कौन कमजोर है… सवाल पर मंत्री अग्रवाल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि तीनों बाहुबली हैं। उनके सामने मैं खुद ही कमजोर हूं। मैं सभी को अपने लिए चुनौती मानता हूं।

जनता की जागरूकता से व्यवस्थित होगा ट्रैफिक

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कांपलेक्स में पार्किंग बनाए गए हैं। स्व. लखीराम आडिटोरियम में करीब 1000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन इन जगहों पर लोग अपना वाहन खड़े नहीं करते। ये लोग बाजार या दुकान के सामने ही वाहन खड़े करते हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। यदि जनता खुद ही जागरूक होकर पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने लगे तो यह समस्या स्वमेव समाप्त हो जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights