Friday, May 9, 2025
Homeबिलासपुरविधानसभा: आप प्रत्याशी जसबीर सिंह ने नामांकन भरकर भरी हुंकार... कहा- सरकार...

विधानसभा: आप प्रत्याशी जसबीर सिंह ने नामांकन भरकर भरी हुंकार… कहा- सरकार बनी तो 100 दिन में सारी समस्याओं का कर देंगे समाधान…भाजपा के राज में सिर्फ हुआ भ्रष्टाचार…


बिलासपुर/ बिल्हा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह ने कहा कि यदि वे विधानसभा पहुंच गए तो विधायक के वेतन से भी विकास कार्य कराएंगे। कहां, किस चीज की जरूरत है, इस संबंध में राय ली जाएगी। जनता की मांग के आधार पर ही विकास कार्य कराए जाएंगे।

आप के प्रत्याशी जसबीर सिंह ने मंगलवार दोपहर कलेक्टोरेट में बिल्हा विधानसभा से नामांकन भरा। इसके दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं। जसबीर सिंह ने आजकल.इंफो को बताया कि बिल्हा विधानसभा में समस्याओं का अंबार है। जनता राशन कार्ड, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। भाजपा सरकार ने फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। अधिकांश आवास आधे-अधूरे बनाकर छोड़ दिए गए हैं। बिलासपुर जिला ओडीएफ घोषित हो चुका है, लेकिन ग्रामीणों के घरों में जो शौचालय बनाए गए हैं, अधिकांश की चारों तरफ दीवार नहीं उठाई गई है।

इससे इन शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के कुछ बिंदुओं पर घोषणा पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो ग्रामीणों की सारी समस्याओं का समाधान 100 दिन के अंदर कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। जनता कांग्रेस को भी देख चुकी है और भाजपा को 15 साल से देख रही है। भाजपा के शासनकाल में व्यापारियों और उद्योगपतियों की ही उन्नति हुई है। गरीब और कंगाल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार अब खुद ही शराब बेच रही है। बेराजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सेल्समैन बनाकर शराब बेचवाई जा रही है।

हमारी सरकार बनी तो हर हाथ में काम होगा। शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजना ही नहीं पड़ेगा। सरकारी स्कूलों में भी प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली सरकार की तर्ज पर यहां भी स्वास्थ्य सुविधाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में इलाज की सुविधा तो है। संक्रामक बीमारी फैल गई तो निजी अस्पतालों में भी इलाज की फ्री सुविधा दी जाती है। इलाज का खर्च सरकार वहन करती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!