Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुररेणु जोगी ने कहा- कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया...लोकसभा चुनाव में महागठबंध...

रेणु जोगी ने कहा- कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया…लोकसभा चुनाव में महागठबंध में हम भी होंगे शामिल…कांग्रेस से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं…


बिलासपुर/ कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस से एक तरह से रिश्ता नहीं टूटा है। लोकसभा चुनाव में जो महागठबंधन की बात हो रही है। उस महागठबंधन का हम भी हिस्सा होंगे।

उन्होंने यह जवाब कांग्रेस से नाता टूटने के सवाल पर दिया। उन्होंने शुक्रवार दोपहर कलेक्टोरेट में कोटा विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म भरा। उनके साथ उनके पुत्र अमित जोगी, जकांछ नेत्री शहजादी कुरैशी, विश्वंभर गुलहरे, समीर अहमद, जीत्तू ठाकुर भी थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के प्रति हमेशा समर्पित रही हैं। हाईकमान को जो फैसला है, वह उन्हें स्वीकार है। कोटा विधानसभा के सभी लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता है। वह उनकी सेवा करती आ रही हैं। कोटा क्षेत्र की जनता की मांग पर वे जकांछ के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं। वह अंतिम सांस तक जनता की सेवा करती रहेंगी।

कांग्रेस से कोई शिकायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। कांग्रेस ने उनके परिवार को 35-38 साल से बहुत कुछ दिया है। राजनीतिक ही नहीं, पारिवारिक, प्यार, स्नेह और आशीर्वाद दिया है। वह कांग्रेस की आभारी हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights