Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर विधानसभा: जीत पर सट्‌टे के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव... खाईवालों की...

बिलासपुर विधानसभा: जीत पर सट्‌टे के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव… खाईवालों की नजर में कांग्रेस की स्थिति अच्छी… जानिए किसकी जीत पर क्या चल रहा है रेट…


बिलासपुर/ शहर विधानसभा अब पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है। यहां जीत-हार को लेकर सट्टा का बाजार गर्म हो गया है। कांग्रेस-भाजपा के साथ ही अब खाईवालों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का भी भाव खोल दिया है। खाईवालों के भाव का आंकलन करने से पता चलता है कि बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय का पलड़ा अभी सब पर भारी है। दूसरे नंबर पर भाजपा तो तीसरे नंबर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का प्रत्याशी है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। इसमें बिलासपुर विधानसभा भी शामिल है। दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार तय होने के साथ ही जीत-हार पर सट्टा में दांव लगने लगे हैं। शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की जीत पर सभी प्रत्याशियों से कम रेट मिल रहा था। उस समय अग्रवाल की जीत पर एक रुपए में 70 पैसे मिल रहे थे। दरअसल, उस समय कांग्रेस का प्रत्याशी भी घोषित नहीं हुआ था। कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होते ही और शैलेश पांडेय द्वारा जनसंपर्क की शुरुआत करने से बिलासपुर विधानसभा की जीत पर सट्‌टा का भाव पलट गया है। नामांकन दाखिले और नाम वापसी तक भाजपा की जीत पर खाईवाल एक रुपए में 90 पैसे तो कांग्रेस की जीत पर एक रुपए में 95 पैसे दे रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय और उनकी टीम द्वारा लोगों से मेल-मुलाकात करने और पब्लिक से मिल रही रिस्पांस को देखते हुए खाईवालों ने एक बार फिर से अपना भाव बदल दिया है। आज कांग्रेस की जीत पर एक रुपए में 70 पैसे तो भाजपा की जीत पर एक रुपए में एक रुपए का भाव दिया जा रहा है। यानी कि सटोरियों की मानें तो बिलासपुर विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है।

यह पहली मर्तबे है, जब खाईवाल बिलासपुर विधानसभा से तीन प्रत्याशियों के ऊपर दांव लगवा रहे हैं। तीसरे नंबर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रत्याशी बृजेश साहू हैं, जिनकी जीत पर खाईवाल एक रुपए में एक रुपए 30 पैसे दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सटोरिए जकांछ प्रत्याशी की जीत पर अच्छा-खासा पैसा लगा रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights