Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा विधानसभा: रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी रूपेंद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू...

बेलतरा विधानसभा: रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी रूपेंद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का किया समर्थन…रूपेंद्र सूर्यवंशी समाज के कद्दावर नेता…जानिए क्या पड़ेगा असर…


बिलासपुर। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शबाब पर है। मतदाता भी अब निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। इस बीच बुधवार को सूर्यवंशी समाज के कद्दावर नेता और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी रूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कांग्रेस से बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू का समर्थन कर दिया है। उनके समर्थन करने से कांग्रेस और राजेंद्र साहू की ताकत बढ़ गई है। दरअसल, बेलतरा विधानसभा में सूर्यवंशी समाज के 40 हजार से अधिक वोटर हैं। समाज के नेता रूपेंद्र के समर्थन करने से काफी हद राजेंद्र साहू को फायदा मिल सकता है।

समर्थन की घोषणा करने के बाद रूपेंद्र ने कहा कि जन भावनाओं व इनके व्यापक जनसमर्थन को देखते हुए अपना समर्थन देने का फैसला लिया है। इस संबंध में रूपेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने समर्थन पत्र भी सौंपा है। रूपेंद्र के समर्थकों ने भी उनके इस निर्णय का समर्थन किया है और साथ ही सूर्यवंशी समाज ने भी रूपेंद्र के इस कदम की सराहना की है। दूसरी ओर, राजेंद्र जनआशीर्वाद पदयात्रा के जरिये जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं। रोजाना करीब आधा दर्जन गांवों में अपनी यात्रा कर जनसमर्थन की अपील कर रहे हैं। इस बीच ग्राम भरविहडीह के जकांछ के नेता हितेस्वर इंदुआ भी समर्थको के साथ राजेंद्र का समर्थन करने की घोषणा कर दी है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights