Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय 10 हजार से अधिक वोटों से...

बिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय 10 हजार से अधिक वोटों से आगे…भाजपा प्रत्याशी को मिले इतने वोट…

बिलासपुर। प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय के कदम अपराजय की ओर बढ़ गए हैं। 11वें राउंड के वोटों की गिनती के बाद उन्हें कुल 46 हजार 273 वोट मिल चुके हैं। प्रतिद्वंद्वि भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल को 35 हजार 884 वोट मिले हैं। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय को 10 हजार 389 वोटों की बढ़त मिल चुकी है। अब कुछ राउंड के वोटों की गिनती बाकी है।

शिक्षाविद् से सियासत में भाग्य आजमाने वाले शैलेश पांडेय को कांग्रेस में शामिल हुए एक साल से ज्यादा नहीं हुए हैं। मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ शुरुआत से ही मुखर आवाज उठाने के कारण बिलासपुर शहर की जनता के बीच उनकी अलग पहचान बन गई। वह करीब 8 माह तक बिलासपुर की प्रमुख समस्याओं को लेकर मंत्री और भाजपा सरकार को घेरते रहे। टिकट की दावेदारी का जब समय आया तो उन्होंने कोटा से फार्म भरा, लेकिन कांग्रेस के सर्वे में उन्हें बिलासपुर की पब्लिक ने पसंद किया। वे बिलासपुर जिले से ऐसे इकलौते दावेदार थे, जिनके नाम कोटा और बिलासपुर विधानसभा से चल रहा था। बिलासपुर से टिकट मिलने के बाद उन्हें अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ी। टिकट का युद्ध जीतने के बाद उनके सामने बड़ी चुनौती अपनों की नाराजगी दूर करनी थी। इस पर वे किस हद तक कामयाब हुए, ये तो पता नहीं, पर पब्लिक की ओर से जो जनादेश आ रहा है, उससे साबित हो गया है कि पब्लिक की पसंद शैलेश पांडेय ही थे और कांग्रेस ने उन पर जो दांव खेला, उस पर वे खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights