Homeदेशराफेल सौदा पर घमासान: कांग्रेस ने कहा- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में...

राफेल सौदा पर घमासान: कांग्रेस ने कहा- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला, देश से माफी मांगे मोदी सरकार…

उन्होंने कहा कि अभी तो कैग की रिपोर्ट आई ही नहीं है, हम पीएसी के अन्य सदस्यों से बात करेंगे और कैग को बुलाकर पूछेंगे। खड़गे ने एक बार भी राफेल डील की जांच जेपीसी से कराए जाने की मांग की। कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कैग रिपोर्ट का जिक्र क्यों किया गया। खड़गे ने हमला बोलते हुए मोदी सरकार से माफी मांगने की मांग की और कहा कि सरकार ने झूठ बोला है।

मोदी सरकार से माफी मांगने की मांग

उन्होंने कहा कि सरकार ने राफेल पर सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे PAC के चेयरमैन हैं। बता दें कि राफेल डील की जांच को लेकर दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था और कहा था कि इस डील में कोर्ट को कोई कमीं नजर नहीं आती है।

इसके पहले, शुक्रवार को भी राफेल विवाद पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘हमारा सीधा सवाल है कि 526 करोड़ रुपये का हवाई जहाज 1600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा गया। 30,000 रुपये का कांट्रैक्ट एचएएल से क्यों छीना गया, हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार क्यों छीना गया। गांधी ने कहा कि जिस दिन राफेल मामले की जांच हो गयी उस दिन दो नाम निकलेंगे एक अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts